फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   14 corona infected, six patients become healthy

14 कोरोना संक्रमित मिले, छह मरीज हुए स्वस्थ

Wed, 16 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
14 corona infected, six patients become healthy
जिले में बुधवार को 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में चार शहर के रहने वाले हैं। देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग छह संक्रमितों को ट्रेस कर लिया था। 14 नए मामले मिलने की पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है। इसके अलावा बुधवार को छह संक्रमित स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 नए केस आने के बाद जिले में अब संक्रमितों की संख्या 466 हो गई है। अब तक जिले में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है, जबकि 271 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 194 एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब सैंपल प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 14 मामले सामने आए हैं, उनमें से चार दादरी शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बांस और अचीना गांव में भी एक-एक संक्रमित मिला है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 25322 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 24657 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 199 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। 23 लोग आइसोलेशन वार्ड में और एक व्यक्ति क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed