फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12th Home Science examination held at 29 centers, five flying squads inspected

29 केंद्रों पर हुई बारहवीं गृह विज्ञान की परीक्षा, पांच उड़नदस्तों ने किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
12th Home Science examination held at 29 centers, five flying squads inspected
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय बोर्ड बारहवीं कक्षा गृह विज्ञान का पेपर शुक्रवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 29 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई और पांच उड़नदस्तों ने इन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शहर की अगर बात करें तो काठमंडी स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे और नकल डालने पहुंचे युवकों को खदेड़ने में देर नहीं लगाई।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए अब शिक्षा बोर्ड ने नए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अब बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक व ऑब्जर्वर को भी अपना मोबाइल पेपर शुरू होने से पहले स्कूल प्राचार्य के पास जमा करवाना होगा। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, शुक्रवार को आयोजित गृह विज्ञान परीक्षा को लेकर बोर्ड फ्लाइंग टीम सदस्य जयकरण ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों का रूटीन में निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में शिक्षा बोर्ड ने नए निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक व ऑब्जर्वर अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे। उनको मोबाइल प्राचार्य के पास जमा करवाना होगा। विदित रहे अब तक कई परीक्षा केंद्रों से व्हाट्स एप पर पेपर वायरल हो चुके हैं। इसे देखते हुए बोर्ड ने अब यह कदम उठाया है। ड्यूटी सुपरवाइजर के लिए मोबाइल फोन रखना पहले से ही निषेध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed