फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12 injured in road accident at Charkhi Dadri

Haryana: कांवड़ियों की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 12 लोग हुए घायल

Tue, 22 Jul 2025 10:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 10:12 PM IST
सार

कांवड़ियों की पिकअप को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 शिव भक्त घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
12 injured in road accident at Charkhi Dadri
सड़क हादसे में 12 कांवड़ी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे-152 डी पर रानीला रेस्ट एरिया के समीप मंगलवार शाम कांवड़ियों की पिकअप को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 शिव भक्त घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है और बौंदकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झुंझनू जिला के सुल्ताना अहीर गांव के पिकअप सवार युवा हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। शाम 5 बजे जब वो रानीला रेस्ट एरिया के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार 12 कांवड़िये घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, घायल कांवड़ियों को लोगों की मदद से उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं, हादसे के वक्त पिकअप सवार कांवड़ियों की संख्या 18 थी। बौंदकलां थाना पुलिस और एनएचआई टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को एकतरफ कराया। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed