{"_id":"62c06cf80050462a984d8e9d","slug":"100-crore-package-approved-for-the-development-of-barhda-sub-division-ajay-chautala-charkhidadri-news-hsr635694180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़डा उपमंडल के विकास के लिए 100 करोड़ का पैकेज स्वीकृत्त: अजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़डा उपमंडल के विकास के लिए 100 करोड़ का पैकेज स्वीकृत्त: अजय चौटाला
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला।
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल केवल कुछ क्षेत्र तक सिमट कर रह गए हैं। उनकी मानसिकता विकास से कोसों दूर हुई है, जिसके कारण नगर निगम चुनावों में उनका खाता तक नहीं खुल पाया। गठबंधन सरकार सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला के अनुभवी व ऊर्जावान नेतृत्व में मजबूती से आमजन के विकास में जुटी है। यह बात उन्होंने कस्बे में शुक्रवार शाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कही।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान करवाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाढड़ा उपमंडल ने प्रदेश के जन्म से लेकर आज तक अच्छे बुरे दौर में मजबूती से देवीलाल परिवार का साथ दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला को रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर इस क्षेत्र की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम को सौंप दी है, जिससे उपमंडल क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए 100 करोड़ का बड़ा पैकेज स्वीकृत किया गया है। इससे यह क्षेत्र विकास योजनाओं में हर क्षेत्र में अव्वल स्थान पर होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कानूनों को वापस लेकर सराहनीय पहल की है, जिससे किसान अब सरकार के साथ खड़ा हो गया है। जजपा संगठन पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के बताए मार्ग पर चलकर किसान व नौजवान के हितों की रक्षा के लिए जुटा है। जजपा ने जिन जनभावनाओं को मानकर पार्टी की स्थापना की आज उन पर खरा उतरने के लिए सत्ता में रहना जरूरी है।