फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Weather Update of Haryana fog in fatehabad hisar and sirsa

हरियाणा में बदला माैसम: फतेहाबाद, हिसार समेत कई जिलों में धुंध, लोगों को हुआ ठंड का एहसास

Tue, 12 Nov 2024 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 11:42 AM IST
सार

धुंध के बीच नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। सामान्य तौर पर तेज गति से चलने वाले वाहनों को बेहद धीमी गति से चलाया गया।

विज्ञापन
Weather Update of Haryana fog in fatehabad hisar and sirsa
फतेहाबाद में छाई धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में मंगलवार को माैसम में बदलाव आया। फतेहाबाद में मंगलवार को इस सीजन की पहली गहरी धुंध छाने से सुबह बेहद कम दृश्यता रही। धुंध के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। अब तक दिन में गर्मी झेल रहे लोगों को मंगलवार को सर्दी का अहसास हुआ। धुंध के कारण वाहनचालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


सुबह के समय रेलगाड़ियां और रोडवेज बसें अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से गंतव्य तक पहुंच पाई। धुंध के बीच नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। सामान्य तौर पर तेज गति से चलने वाले वाहनों को बेहद धीमी गति से चलाया गया। मंगलवार को फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सिरसा में सर्दी की पहली धुंध  

सिरसा में मंगलवार को सर्दी की पहली धुंध देखने को मिली। धुंध के चलते ग्रामीण एरिया में दृश्यता 10 मीटर के आस पास रही। धुंध के साथ हलकी हवा के कारण मौसम में ठंडक देखने को मिली। धुंध ने जहां वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। वहीं, रेल गाड़ियों पर धुंध के कारण प्रभावित हुई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं के लिए यह धुंध बेहद लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में भी बदला माैसम

हिसार में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे कोहरे के कारण मौसम में बदलाव दिखा। सुबह के समय लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। अभी तक मौसम में स्मोग छाया हुआ था जिस कारण लोगों को सर्दी का एहसास नहीं हो रहा था। अब अचानक तापमान गिरने से कोहरे का असर हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन में तापमान में गिरावट की संभावना है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed