{"_id":"6924c4c18545465c9409999b","slug":"veterinarians-will-learn-sudarshan-kriya-and-will-also-undergo-training-in-stress-management-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-879938-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पशु चिकित्सक सीखेंगे सुदर्शन क्रिया, तनाव प्रबंधन का भी लेंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पशु चिकित्सक सीखेंगे सुदर्शन क्रिया, तनाव प्रबंधन का भी लेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो संख्या : 66
- आर्ट ऑफ लिविंग और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान हिसार के बीच हुआ समझाैता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (टीटीआई) हिसार के पशु विज्ञानी, पशु चिकित्सक और कर्मचारी तनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण लेंगे। इसमें सुदर्शन क्रिया की भी बारीकियों से अवगत होंगे। हिसार के टीटीआई और आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरु (व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया) के बीच समझाैता हुआ है।
हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया और आर्ट ऑफ लिविंग संस्थापक श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। इस बीच डॉ रामकरण ने बताया कि एमओयू का उद्देश्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों (पशु चिकित्सक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी) के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन होंगे। विभाग के अधिकारियों की व्यक्तिगत उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के दाैरान सत्यनिष्ठा, व्यवहारिक कौशल, उत्कृष्ट टीम निर्माण, मोटिवेशन, सुदर्शन क्रिया, भाषा व शिष्टाचार और तनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षण देना है।
एमओयू पर प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान हिसार के प्रधानाचार्य डॉ सुखदेव राठी और व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया चंडीगढ़ के चेयरमैन ब. प्रज्ञाचैतन्य ने हस्ताक्षर किए। टीटीआई हिसार के पशु चिकित्सक डॉ रविंद्र सैनी ने विशेष साक्षी के रूप में एमओयू पर अपने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त प्रयासों को नई दिशा देगी और इससे बेहतर परिणाम सुनिश्चित होंगे।