फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Use of scientific techniques to protect wildlife will be increased

Chandigarh-Haryana News: वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जाएगा

विज्ञापन
Use of scientific techniques to protect wildlife will be increased
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की 8वीं बैठकआयोजित(ड - फोटो : self
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (एसबीडब्ल्यूएल) की 8वीं बैठक में वन्यजीव सुरक्षा और जैव-विविधता संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में संरक्षण गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा वाइल्डलाइफ सुरक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वाइल्डलाइफ इंफ्रास्ट्रक्चर को व्यापक स्तर पर मजबूत किया जाए और सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाया जाए। बैठक में पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने विभाग की अब तक की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता को बचाने के लिए सभी संरक्षण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए। उन्होंने मानव–वन्यजीव टकराव को कम करने और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में विभाग की योजनाओं और प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान कंजर्वेशन पहलों, सुधार कार्यों, सुरक्षा उपायों, आधुनिक तकनीक के प्रयोग और रिसर्च आधारित प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed