फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   UPI MDR charges will increase the financial burden on merchants: Bajrang

यूपीआई एमडीआर चार्ज से व्यापारियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ : बजरंग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाने के सरकार के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। यह छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए विशेष रूप से हानिकारक होगा।

गर्ग ने व्यापारियों से बातचीत के बाद बताया कि यूपीआई डिजिटल भुगतान का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। लाखों कारोबारी प्रतिदिन यूपीआई के जरिये भुगतान स्वीकार करते हैं। सरकार ने यूपीआई को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित किया था। अब एमडीआर चार्ज लगाने से व्यापारियों की लागत बढ़ जाएगी। गर्ग ने कहा कि व्यापारी पहले से ही जीएसटी, आयकर, बिजली बिल और किराए जैसे खर्चों से जूझ रहे हैं। डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क उनके लिए और अधिक आर्थिक बोझ बन जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed