फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Two HCS officers transferred Anubhav Mehta becomes the new SDM of Ladwa

Haryana: दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले, अनुभव मेहता बने लाडवा के नए एसडीएम

Fri, 05 Dec 2025 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 01:32 PM IST
सार

अनुभव मेहता (HCS-2019), जो फिलहाल करनाल में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें लाडवा के नए एसडीएम के रूप में भेजा गया है। वे इस पद पर पंकज कुमार (HCS-2014) को रिलिव करेंगे।

विज्ञापन
Two HCS officers transferred Anubhav Mehta becomes the new SDM of Ladwa
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के लिए दो एचसीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी आदेश के अनुसार, अनुभव मेहता (HCS-2019), जो फिलहाल करनाल में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें लाडवा के नए एसडीएम के रूप में भेजा गया है। वे इस पद पर पंकज कुमार (HCS-2014) को रिलिव करेंगे। इसके साथ ही अनुभव मेहता को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में जॉइंट डायरेक्टर (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। यह पद खाली था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, अजय सिंह (HCS-2020), जो वर्तमान में कैथल में एसडीएम हैं, उनका तबादला कर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट, सिरसा नियुक्त किया गया है। यह पोस्ट भी रिक्त चल रही थी। इन तबादलों की सूचना संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है ताकि वे नई जगह पर कार्यभार संभाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed