फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Two-day training camp for JJP youth officials in Bikaner.

Chandigarh-Haryana News: जजपा युवा पदाधिकारियों के लिए बीकानेर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
चंडीगढ़। जुलाना रैली की सफलता के बाद जननायक जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए युवा पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया है। रविवार को जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला युवा प्रदेश कार्यकारिणी के साथ राजस्थान के बीकानेर के लिए रवाना हुए हैं। 14 और 15 दिसंबर को आयोजित शिविर में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर व्यापक मंथन होगा।
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा की युवा टीम पार्टी की रीढ़ है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान युवाओं को संगठन संचालन, जनसंपर्क, राजनीतिक समझ और सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी तरीके से काम करने के मूल मंत्र सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन




प्रशिक्षण शिविर के बाद युवा अपने युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रमों को दोबारा शुरू करेगी। इसी कड़ी में 28 दिसंबर को जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि महेंद्रगढ़ में और 3 जनवरी को भिवानी में युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed