फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Transport department will soon buy electric buses, Vij gave orders to work on the plan.

Chandigarh-Haryana News: जल्द परिवहन विभाग खरीदेगा इलेक्ट्रिक बस, विज ने दिए योजना पर काम करने के आदेश

विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना, वाहन हरियाणा में खरीदने पर मिलेगी रियायत
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में परिवहन विभाग जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगा। राज्य के परिवहन मंत्री ने इसे सरकार और विभाग की आगामी योजना बताया है। परिवहन मंत्री यह भी योजना बना रहे हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाए। ऐसे में जो भी व्यक्ति हरियाणा से भविष्य में योजना पर अमल होने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदे और यहीं पंजीकरण कराएगा तो उसे रियायत भी दी जाएगी।
चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है और हम जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को भी खरीदने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार्जिंग अवसरंचना पर भी कार निर्माता कंपनियां काम करें ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा दिया जा सके। मंत्री विज ने आगामी योजना बताते हुए कहा कि पूरे देश के कार निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि कुछ दिन पहले उनसे मुलाकात करने आए थे।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों को संचालित करने के लिए मूलभूत अवसरंचना तैयार करने की आवश्यकता है, इसलिए जगह-जगह खुले हुए पेट्रोल पंपों की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी होने चाहिए। चार्जिग स्टेशन भी रेस्ट हाउस के रूप में होने चाहिए और वहां पर रिर्फेंसमेंट और बैठने की व्यवस्था भी हो ताकि यात्रियों को सुविधा हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज ने कहा कि उन्होंने कार निर्माता कंपनियों से यही कहा है कि सभी सड़कों जैसे राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर सुविधाजनक तरीके से चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएं। इस सुझाव को कार निर्माता कंपनियों ने सकारात्मक तरीके से माना है। विज ने इस योजना पर काम करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।


वहीं, प्रेसवार्ता में विज ने कहा कि पंजाब पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करता लेकिन हरियाणा के हक के पानी को देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेेशों तक का भी पालन नहीं कर रहा। गुरुग्राम में गंदगी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कहा कि जब गुरुग्राम की बसावट हुई तब प्रदेश में कांग्रेस राज था लेकिन तब कोई ध्यान नहीं दिया गया अब राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed