फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Training to nodal officers to prevent stubble burning, will now conduct inspections

Chandigarh-Haryana News: पराली जलाने से रोकने के लिए नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण, अब करेंगे जांच

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में धान की फसल का पंजीकरण कराने वाले किसानों के पराली प्रबंधन की नोडल अधिकारी खेतों पर पहुंचकर जांच शुरू करेंगे। सोमवार को कृषि एवं कल्याण विभाग की तरफ से नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जो भी नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं उन्हें एप के माध्यम से पंजीकरण कराने वाले किसानों का पूरा ब्योरा साैंपा गया है। अब नोडल अधिकारी जांच करेंगे कि किसान पराली प्रबंधन के लिए क्या कर रहे हैं।

कृषि एवं कल्याण विभाग की तकनीकी शाखा की तरफ से प्रदेशभर में तैनात किए गए खंडस्तरीय नोडल अधिकारियों व दूसरे सभी नोडल अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षित किया। किसानों की तरफ से एक्स सीटू (खेत के बाहर), इन सीटू (खेत के अंदर) पराली और चारे के रूप में पराली के प्रबंधन के लिए पंजीकरण कराया है। अब नोडल अधिकारी एप पर उन किसानों का ब्योरा देखकर संबंधित किसान के पास पहुंचेंगे। इसमें उन्हें पूछा जाएगा कि पराली का प्रबंधन पंजीकरण के वादे के अनुसार किया है या नहीं। यदि खेत के अंदर पराली का प्रबंधन किया जा रहा है तो इसके लिए किन यंत्रों का उपयोग किसान कर रहे हैं या करेंगे। यदि खेतों के बाहर पराली प्रबंधन के लिए काम करेंगे तो किन उद्योगों, चारे के रूप में गोशालाओं आदि को कितनी पराली बेचेंगे। प्रदेश में 9131 नोडल अधिकारी बनाए हैं। रेड और येलो जोन में 50-50 किसानों पर 1-1 नोडल अधिकारी तैनात है जबकि ग्रीन जोन में शामिल गांवों 100 किसानों पर 1 नोडल अधिकारी तैनात है। नोडल अधिकारी खेतों में पहुंचकर वास्तविक स्थिति जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed