{"_id":"694fa83e99ab53f88d0cfb01","slug":"top-leadership-of-haryana-police-to-meet-in-madhuban-to-brainstorm-on-crime-control-strategy-in-2026-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 2026 में अपराध-नियंत्रण रणनीति पर मंथन, मधुबन में जुटेगा हरियाणा पुलिस का शीर्ष नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 2026 में अपराध-नियंत्रण रणनीति पर मंथन, मधुबन में जुटेगा हरियाणा पुलिस का शीर्ष नेतृत्व
Sat, 27 Dec 2025 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Dec 2025 03:06 PM IST
सार
बैठक में एडीजीपी, आईजी, पुलिस आयुक्त, रेंज डीआईजी तथा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक भाग लेंगे। वर्ष 2025 के दौरान प्राप्त अनुभवों, चुनौतियों और उपलब्धियों की व्यापक समीक्षा करते हुए 2026 के लिए अपराध नियंत्रण, खुफिया तंत्र और जन-संपर्क रणनीति का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा पुलिस वर्ष 2026 की अपराध-नियंत्रण रणनीति, नीतिगत प्राथमिकताओं और संचार दृष्टिकोण को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से 28 दिसंबर को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में एक उच्चस्तरीय मंथन बैठक आयोजित कर रही है। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण और नीतिगत नवाचार पर फोकस
इस मंथन सत्र में उभरती आपराधिक प्रवृत्तियों, फील्ड स्तर के अनुभवों और बदलती सुरक्षा चुनौतियों के आधार पर व्यावहारिक एवं नवोन्मेषी रणनीतियों पर विचार किया जाएगा। चर्चा का केंद्र संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर अपराध तथा प्रभावी जन-संवाद रहेगा, ताकि पुलिसिंग को और अधिक प्रो-एक्टिव, इंटेलिजेंस आधारित और नागरिक-केंद्रित बनाया जा सके।
विज्ञापन
फिरौती कॉल और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग पर सख्त रणनीति
बैठक में हाल के समय में सामने आए फिरौती कॉल और ऑनर किलिंग जैसे मामलों पर विशेष मंथन होगा, विशेषकर उन मामलों पर जिनका संचालन जेलों या विदेशों से सोशल मीडिया व डिजिटल माध्यमों के जरिए किया जा रहा है। इन नेटवर्क्स पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लक्षित निगरानी, सटीक खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान, जेल प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय तथा डिजिटल फॉरेंसिक क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन