फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Three-day National Sports Day organized on the birth anniversary of Major Dhyan Chand.

Chandigarh-Haryana News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

विज्ञापन
- कुरुक्षेत्र में होगा राज्यस्तरीय समारोह का समापन, सीएम करेंगे शिरकत
विज्ञापन


चंडीगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को हरियाणा में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मनाया जा रहा है। 29 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का राज्यस्तरीय समापन समारोह 31 अगस्त को कुरुक्षेत्र में होगा।
समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों के तौर पर मंत्रियों, सांसदों, राज्यसभा सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सूची जारी की गई है। इनके साथ विधायक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सूची के अनुसार में अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी, चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, फरीदाबाद में सांसद कृष्णपाल गुर्जर, फतेहाबाद में सांसद सुभाष बराला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर सिंह, हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा, झज्जर में मंत्री राजेश नागर, जींद में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, कैथल में सांसद नवीन जिंदल, करनाल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शिरकत करेंगे।


महेंद्रगढ़ में मंत्री आरती सिंह राव, नूंह में मंत्री गौरव गौतम, पलवल में मंत्री विपुल गोयल, पंचकूला में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, पानीपत में मंत्री महिपाल ढांडा रेवाड़ी में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, रोहतक में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार सिरसा में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सोनीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, यमुनानगर में मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यअतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed