{"_id":"688534503391db02910098e6","slug":"there-was-enthusiasm-among-the-candidates-and-patience-among-the-parents-at-the-examination-centers-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-773957-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह व अभिभावकों में सब्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह व अभिभावकों में सब्र
विज्ञापन
- हरियाणा और चंडीगढ़ में पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर शनिवार को युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया है। साथ ही परीक्षार्थियों के अभिभावकों में भी काफी सब्र नजर आया। युवाओं में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले ही परीक्षार्थी सेंटर के आसपास पहुंचने लगे थे। कई परीक्षार्थियों ने रात को ही अपने सेंटर का पता लगाकर देख भी लिया ताकि सुबह उन्हें परीक्षा केंद्र ढूंढ़ना ना पड़े।
हरियाणा व चंडीगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से परीक्षार्थी पहुंचाना शुरू हो गए थे। इस दौरान उनके साथ आने वाले अभिभावक अपने बच्चों को केंद्र पर छोड़कर निर्धारित दायरे से दूर अपना ठिकाना बना ले रहे थे। जगह-जगह केंद्रों पर मां की परीक्षा के समय बच्चों को संभालते उनके पिता, दादा या दादी दिखे।
चंडीगढ़ में सुबह से परीक्षार्थियों की सेक्टर 17 बस अड्डे पर भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में सीईटी के लिए लाखों परीक्षार्थी पहुंचे। सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षार्थियों की चंडीगढ़ पुलिस की गहनता से जांच के बाद एंट्री दी। स्कूलों के अंदर पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा था।