फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Speaker of the Legislative Assembly arrived in Bridgetown to participate in the Commonwealth Parliamentary Association., Haryana News

Chandigarh-Haryana News: ब्रिजटाउन में चल रही राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में भाग लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में चल रही राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की 68वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। इस बीच हरियाणा विधान सभा के कार्यप्रणाली से जुड़े नवाचारों को साझा किया। विस अध्यक्ष ने सीपीसी वर्कशॉप ए में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संस्थागत सुदृढ़ता विषय पर विमर्श किया। उन्होंने हरियाणा विधानसभा की समितियों द्वारा किए जाने वाले ऑन-द-स्पॉट विजिट्स का उल्लेख किया और बताया कि इन स्थल निरीक्षणों से नीतियों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। विस अध्यक्ष ने सीपीए स्मॉल ब्रांचेज कॉन्फ्रेंस सेशन-3 में कार्य-जीवन संतुलन, व्यावसायिक विकास और सांसदों के मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित सत्र में भाग लिया। इसमें महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को असमानता में जकड़े रखने वाले भेदभावपूर्ण कानूनों को खत्म करने पर चर्चा हुई। भारत का पक्ष सांसद डॉ. डी. पुरंदेश्वरी ने रखा। कल्याण ने एमिलिया लाइफाका मेमोरियल लेक्चर में भी भाग लिया, जिसे बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मॉटली ने संबोधित किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में हुई भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में भी उन्होंने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed