{"_id":"6810e8f8f3ce3f0aa8024cf9","slug":"the-speaker-of-the-assembly-constituted-five-more-committees-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-696137-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विधानसभा अध्यक्ष ने गठित कीं पांच और कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विधानसभा अध्यक्ष ने गठित कीं पांच और कमेटियां
विज्ञापन
नियम समिति में विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पदेन सभापति
पूर्व सीएम हुड्डा और पूर्व विस अध्यक्ष डॉ. कादियान समेत सात सदस्य
चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन से संबंधित नियमों के तहत विधानसभा की पांच और समितियों का गठन किया है। वर्ष 2025-26 के लिए गठित समितियों की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को जारी कर आगे की प्रक्रिया के लिए हरियाणा सरकार को भेज दी है। अधिसूचना सभी विधायकों, मुख्य सचिव, महाधिवक्ता, प्रशासनिक सचिव, सभी विभागाध्यक्षों, प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षा और लेखा एवं हकदारी को भी भेजी है।
कल्याण ने कहा कि समितियां लोकहित के काम पूरे वर्ष करती रहतीं हैं, इसलिए सभी सदस्य पूरे मनोयोग से समिति की बैठकों में भाग लें। विधानसभा की समितियां सदन नहीं चलने के दौरान भी विधायी कामकाज करती हैं। नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पदेन सभापति होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, विधायक घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री, अर्जुन चौटाला को समिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
विधानसभा की आवास समिति में विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को पदेन सभापति बनाया है। इसमें विधायक घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा और पूजा को सदस्य बनाया गया है। याचिका समिति में विधायक घनश्याम दास सभापति होंगे। विधायक गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, परमवीर सिंह, भगवान दास, लक्ष्मण सिंह यादव, तेजपाल तंवर, हरिंदर सिंह, आदित्य देवीलाल को सदस्य बनाया है। अधीनस्थ विधान समिति में सभापति की जिम्मेदारी कृष्णा गहलावत को सौंपी गई है। घनश्याम सर्राफ, राम कुमार कश्यप, रघुबीर तेवतिया, सुनील सतपाल सांगवान, कंवर सिंह, मनदीप चट्ठा, विकास सहारण और हरियाणा के महाधिवक्ता को सदस्य बनाया गया है। विशेषाधिकार समिति में विधायक मूलचंद शर्मा को सभापति बनाया गया है। विधायक चन्द्रमोहन, सावित्री जिंदल, ओम प्रकाश यादव, सरदार जरनैल सिंह, तेजपाल तंवर, प्रमोद कुमार विज, राम करण, रणधीर पनिहार और अर्जुन चौटाला सदस्य बनाए गए हैं।