{"_id":"68961f1d7e683f00aa0fc1d6","slug":"the-government-will-write-a-letter-to-include-the-gosain-community-in-the-central-obc-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-785881-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: गोसाईं समाज को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने के लिए सरकार लिखेगी पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: गोसाईं समाज को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने के लिए सरकार लिखेगी पत्र
विज्ञापन
गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार गोसाईं समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने के लिए पिछड़ा आयोग को पत्र लिखेगी। यह बात सीएम नायब सिंह सैनी ने गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर शुक्रवार को संत कबीर कुटीर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कही। समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसी एक चौक का नाम व हिसार में स्थापित होने वाले बड़े पुस्तकालय का नाम गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही गोस्वामी समाज सभा की कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का नाम लेते ही मन में भक्ति, ज्ञान का भाव आ जाता है। वे मात्र एक कवि या संत दृष्टा ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने रामचरितमानस के माध्यम से भारतीय समाज को एक नई दिशा दी। जिस समय समाज में अनेक बुराइयां फैली हुई थीं, लोगों में निराशा का भाव था, तब तुलसीदास ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। तुलसीदास जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उनका साहित्य केवल भारत ही नहीं, बल्कि सारी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर आदर्श समाज निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गोस्वामी समाज के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।