फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The government should immediately dismiss the Vice Chancellor of HAU: Abhay Singh Chautala

एचएयू के उप कुलपति को तुरंत बर्खास्त करे सरकार : अभय सिंह चाैटाला

विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला ने बयान जारी करके हिसार के एचएयू (हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) के वाइस चांसलर पर अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह ने अपने बयानों में कहा कि हिसार के मंडल आयुक्त अशोक गर्ग ने एचएयू के वाइस चांसलर को अपने पद का घोर दुरुपयोग और गलत तरीके से अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने की जांच की है, यह रिपोर्ट बाहर भी आ चुकी है और आरोप सही पाए गए हैं। विश्वविद्यालय में उत्पीड़न के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

उप कुलपति ने अपनी पत्नी को कैंपस स्कूल का प्रिंसिपल भी लगवा दिया और बाद में डायरेक्टर भी बनवा दिया। इस दाैरान भी नियमों को ताक पर रखकर काम किया गया। उपकुलपति पर यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने और फर्जी बिलों के माध्यम से भुगतान करने के भी आरोप हैं। अपने हकों की जायज मांग कर रहे निर्दोष बच्चों पर लाठीचार्ज करवा कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ऐसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय पर उपकुलपति पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सरकार से एचएयू के उप कुलपति को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही मांग उठाई कि सरकार तुरंत इस प्रकरण में किसी सीटिंग जज से जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed