फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The department will explore the possibility of farming on one lakh hectares of land in Kenya.

Chandigarh-Haryana News: केन्या में एक लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती की संभावनाएं तलाशेगा विभाग

विज्ञापन
The department will explore the possibility of farming on one lakh hectares of land in Kenya.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्या का दौरा करने वाले हरियाणा के किसानों के प्रतिनिधि - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्या का दौरा करने वाले हरियाणा के किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीगढ़ में डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता करते हुए। साथ में हैं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और विधायक देवेंद्र कादयान। (स्रोत : डीआईपीआरओ)
चंडीगढ़। हरियाणा के किसानों के लिए केन्या में कृषि क्षेत्र में काम करने का माैका मिल सकेगा। हरियाणा सरकार केन्या में 1 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती की संभावनाओं की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

केन्या सरकार के साथ वार्ता का उल्लेख करते हुए केन्या दाैरे से वापस लाैटे प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट भी साैंपी गई। कृषि निवेश के वैश्विक सहयोग पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 1 लाख हेक्टेयर भूमि पर हरियाणा के किसानों के माध्यम से खेती के लिए समझाैता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन्या दौरा हरियाणा के किसानों, कृषि विशेषज्ञों और उद्यमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए द्वार खोलेगा। इस दौरे के दौरान प्राप्त निष्कर्षों और समझौतों को ठोस कार्ययोजना में बदला जाए ताकि किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

बैठक में विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने केन्या यात्रा की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस दौरे के दौरान नैरोबी में अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र (सीआईएमएमवाईटी) व केन्या नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केएनसीसीआई ) के साथ सार्थक बैठकें हुईं।
इस अवसर पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादयान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed