{"_id":"693ab9a74f5940e9cd0b0034","slug":"the-chief-minister-discussed-development-works-with-the-mps-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-894256-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ विकास कार्यों पर मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ विकास कार्यों पर मंथन किया
विज्ञापन
फोटो समाचार
बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक में विकास कार्यों पर मंथन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी सांसदों से उनके क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान सांसदों ने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को तेजी से करवाने का मुद्दा उठाया। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। सांसदों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष भी अपनी मांगें रखीं।
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाना है ताकि आमजन को सरकारी परियोजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह, नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा आदि मौजूद रहे।