फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The ban on gutkha, pan masala and tobacco has been extended for one year.

Chandigarh-Haryana News: गुटखा, पान मसाला व तंबाकू पर प्रतिबंध एक साल के लिए बढ़ा

विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रसाधन ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा में गुटखा, पान मसाला, तंबाकू व खारा के निर्माण, बिक्री व सेवन पर प्रतिबंध एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश इसी महीने से लागू हो गए हैं। आयुक्त ने अपने आदेश में हवाला दिया है कि हरियाणा में शहरी व ग्रामीण इलाकों में इनका व्यापक रूप से सेवन किया जा रहा है।

खाद्य विभाग के अनुसार ये उत्पाद न केवल मुंह के कैंसर, सांस संबंधी बीमारी और हृदय रोग का जोखिम बढ़ाते हैं। इसका असर आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ सकता है। प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी पुलिस अधीक्षक, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जनसंपर्क अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed