फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Temple brought under Shrine Board; salaries pending for six months.

Chandigarh-Haryana News: श्राइन बोर्ड में आया मंदिर, छह माह से अटका वेतन

विज्ञापन
बेरी मंदिर के स्टाफ ने सीएम से लगाई वेतन के लिए गुहार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। झज्जर के बेरी स्थित प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी मंदिर में कार्यरत 22 कर्मचारी पिछले करीब छह माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। मंदिर को बीती 3 दिसंबर से श्राइन बोर्ड के अधीन लाए जाने के बाद कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। इस समस्या को लेकर कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और बकाया वेतन जल्द जारी कराने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल विकास पुरी, राजेश शर्मा, प्रदीप वत्स, रजत कुमार, मनोज कुमार, मुन्नीलाल, सुल्तान सिंह ने बताया कि वेतन न मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि वे इस संबंध में बेरी की एसडीएम एवं श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल व झज्जर उपायुक्त से भी कई बार मिल चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि वेतन भुगतान संबंधी प्रस्ताव मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है लेकिन अभी तक राशि जारी नहीं हुई। कर्मचारियों ने कहा कि मंदिर में सरकार की ओर से दानपात्र स्थापित किए जा चुके हैं और नई व्यवस्था के तहत संचालन भी हो रहा है फिर भी वेतन लंबित है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को जल्द वेतन के भुगतान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed