फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Swapnil Patil is the new Deputy Commissioner of Jhajjar and Dharmendra Singh of Rohtak.

Chandigarh-Haryana News: स्वप्निल पाटिल झज्जर व धर्मेंद्र सिंह रोहतक के नए जिला उपायुक्त

विज्ञापन
छह आईएएस के स्थानांतरण के आदेश जारी
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने देर रात रोहतक व झज्जर के जिला उपायुक्त समेत छह आईएएस की नियुक्ति व स्थानांतरण के आदेश जारी किए। सहकारिता विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र सिंह को धीरेंद्र खडगटा की जगह रोहतक का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक की जिम्मेदारी भी दी गई है। फरीदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल को झज्जर का उपायुक्त नियुक्त किया है।

झज्जर के डीसी रहे प्रदीप दहिया को अशोक कुमार गर्ग की जगह गुरुग्राम नगर निगम का आयुक्त लगाया है। मत्स्य पालन विभाग की आयुक्त और सचिव अमनीत पी. कुमार को श्यामल मिश्रा की जगह नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अशोक कुमार गर्ग को हिसार का मंडलायुक्त लगाया है। धीरेंद्र खडगटा को पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग का विशेष सचिव लगाया है। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों के ओएसडी पद का चार्ज संबंधित जिलों के एडीसी को सौंपा है। कैथल के भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज, यमुनानगर के गुरु तेग बहादुर साहिब मेडिकल कॉलेज व सिरसा के मेडिकल कॉलेज के ओएसडी का जिम्मा इन जिलों के एडीसी को अतिरिक्त तौर पर सौंपा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed