फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sudhir Rajpal will be ACS of Environment and Wundru will be ACS of Transport Department

Chandigarh-Haryana News: सुधीर राजपाल पर्यावरण और वुंडरू होंगे परिवहन विभाग के एसीएस

विज्ञापन
- यश गर्ग एमएसएमई महानिदेशक, विवेक अग्रवाल कौशल विकास के निदेशक लगाए
विज्ञापन

- राजीव रतन को रोहतक के मंडलायुक्त का कार्यभार, मुनीश भिवानी शिक्षा बोर्ड के सचिव बने

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। शनिवार को हुए बड़े प्रशासनिक फेरदबल में हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस सुधीर राजपाल से महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यभार लेकर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उनके पास पहले से ही स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार है। डाॅ. राजा शेखर वुंडरू को परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया है। इसके साथ जी. अनुपमा को वर्तमान कार्यभार के साथ नागरिक सूचना संसाधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास सामाजिक न्याय, अधिकारिता, पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति का प्रभार था।
टीएल सत्यप्रकाश को खान एवं भूविज्ञान विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग का आयुक्त एवं सचिव, फूल चंद मीना को मानव संसाधन विभाग का आयुक्त एवं सचिव, राजीव रतन को मौजूदा कार्यभार के साथ रोहतक मंडल के आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हरियाणा के महानिदेशक व करनाल मंडल के आयुक्त का कार्यभार है।
विज्ञापन


आईएएस यश गर्ग को मौजूदा कार्यभार के साथ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का महानिदेशक व सचिव और लघु व मध्यम उद्यम वाणिज्य का महानिदेशक नियुक्त किया है। उनके पास राज्य औद्योगिक एवं अवसरंचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पद है। आईआरएस विवेक अग्रवाल को सामान्य कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। आईएएस धमेंद्र सिंह को एचएसवीपी हेडक्वार्टर पंचकूला का प्रशासक, आईएएस मनदीप कौर को मानव संसाधन का निदेशक व सचिव, मुनीश शर्मा को भिवानी शिक्षा बोर्ड का सचिव, मोनिका गुप्ता को एचएसवीपी पंचकूला का प्रशासक व अर्बन एस्टेट पंचकूला का अतिरिक्त निदेशक, आईएएस प्रशांत पंवार को हरियाणा परिवार पहचान का सीईओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस महेंद्रपाल को उद्योग व वाणिज्य का विशेश सचिव, खान एवं भू विज्ञान का अतिरिक्त निदेशक, हरियाणा अनुसूचित जाति का सचिव, सहकारी समितियां का रजिस्ट्रार, सुशील कुमार को हिसार एचएसवीपी का एडमिनिस्ट्रेटर व अर्बन एस्टेट हिसार का अतिरिक्त निदेशक, आईएएस महाबीर प्रसाद को यमुनानगर नगर निगम का आयुक्त व जिला नगर आयुक्त, दीपक बाबूलाल को भिवानी नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी भिवानी व अतिरिक्त उपायुक्त चरखी दादरी व एचसीएस कपिल कुमार को कैथल का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed