{"_id":"68376a9471c336f3a8021507","slug":"sports-minister-was-stuck-in-vvip-lift-for-five-minutes-due-to-power-cut-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-722139-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बिजली कटने से पांच मिनट तक वीवीआईपी लिफ्ट में फंसे रहे खेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बिजली कटने से पांच मिनट तक वीवीआईपी लिफ्ट में फंसे रहे खेल मंत्री
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम बुधवार को बिजली कटने के कारण सचिवालय के वीवीआईपी लिफ्ट में फंस गए। इस दौरान खेल मंत्री के साथ 7-8 अन्य लोग भी लिफ्ट में मौजूद थे। हालांकि, तुरंत बिजली आने के बावजूद लिफ्ट तकनीकी खामी के चलते नहीं चली। इसके बाद तकनीशियन की मदद से पांच मिनट बाद लिफ्ट में फंसे खेल मंत्री सहित अन्य लोगों को बाहर निकाला जा सका।
सचिवालय में मंत्रियों और आम जनता की अलग-अलग लिफ्ट सिस्टम है। मंत्रियों वाली लिफ्ट से गौरव गौतम के 7वीं मंजिल पर जा रहे थे, तभी बिजली कटने के कारण लिफ्ट रुक गई। मंत्री गौतम ने किसी तरह की असहजता नहीं महसूस किया और साथ में मौजूद अन्य लोगों के हंसी-मजाक पर मुस्कुराते भी नजर आए।