फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sports Minister Gaurav Gautam issued show cause notice to 15 including sports officer of Tau Devi Lal Stadium

Haryana: ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, खेल अधिकारी समेत 15 को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 17 Jul 2025 07:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 07:57 PM IST
सार

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम वीरवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम का जायजा लेने के बाद मंत्री ने जिला खेल अधिकारी समेत 15 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Sports Minister Gaurav Gautam issued show cause notice to 15  including sports officer of Tau Devi Lal Stadium
ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वीरवार को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को रहने में असुविधा, तय खाद्य सामग्री और खेल का सामान न उपलब्ध कराए जाने की वजह से सेंटर के सभी कोच, कर्मचारी और पंचकूला जिला खेल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस मौके पर खेल मंत्री स्टेडियम ने अभ्यास कर रहे बॉक्सिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। 

विज्ञापन


खिलाड़ियों ने मंत्री को अवगत कराया कि अधिकारी खाने की और खेल के सामान की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार की खेल नीति अच्छी है, लेकिन उसके अनुरूप अधिकारी उन्हें सुविधा नहीं मुहैया करा रहे हैं। इससे उन्हें मुश्किलें हो रही है।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने मौके से फोन करके अधिकारियों को चेताया कि वे 15 दिन के अंदर व्यवस्था दुरुस्त कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है। प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। हमारे खिलाड़ी और अधिक पदक जीते, इसके लिए सरकार उन्हें ज्यादा से ज्यादा खेल सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खिलाड़ियों को अच्छी खुराक व उचित खेल के संसाधन मिलेंगे तो उनका प्रदर्शन भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कोचों को चेताया कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार करें और समय पर खिलाड़ियों को अभ्यास कराएं। अच्छा काम करने वाले कोचों को प्रोत्साहित किया जाएगा और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर खेल मंत्री सुबह करीब आठ बजे सीधे स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने सीधे खिलाड़ियों से मुलाकात की। हॉस्टल में रहने, मेस में जाकर खाने की व्यवस्था और जिम आदि का मुआयना भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed