{"_id":"685ef4b8f4bdf2730900e072","slug":"sports-amount-of-rs-1972-crore-approved-for-13-para-asian-medal-winners-and-participants-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-747716-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पैरा-एशियाई पदक विजेता व प्रतिभागी 13 खिलाड़ियों की 19.72 करोड़ की खेल राशि मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पैरा-एशियाई पदक विजेता व प्रतिभागी 13 खिलाड़ियों की 19.72 करोड़ की खेल राशि मंजूर
विज्ञापन
- पीडीएफ -
-पैरा एशियाई खेलों-2022 के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल राशि का था इंतजार
-अमर उजाला ने खिलाड़ियों की समस्या का प्रमुखता से उठाया था मुद्दा, मंत्री आरती राव के हस्तक्षेप के बाद मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने चौथे पैरा एशियाई खेलों-2022 के पदक विजेता और प्रतिभागी 13 खिलाड़ियों को बकाया नकद पुरस्कार के लिए 19.72 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मंजूरी दे दी है। स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़, रजत पदक विजेताओं को 1.5 करोड़, कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख और भागीदारी करने वालों को 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। लंबे समय से नकद पुरस्कार राशि का इंतजार कर रहे पैरा खिलाड़ियों की समस्या को अमर उजाला ने 29 अप्रैल को खबर प्रकाशित करके इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। वहीं, 26 जून को हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव से खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस दौरान आरती राव ने खेल मंत्री गौरव गौतम से बातचीत कर खेल विभाग को निर्देश भी दिए। आरती राव के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को पैरा-खिलाड़ियों की खेल राशि को सरकार ने मंजूरी दी।
इन खिलाड़ियों को मिलेगी राशि -
इन्हें मिलेगा तीन करोड़ (स्वर्ण)
भाला फेंक खिलाड़ी हैनी
नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन्हें मिलेगा डेढ़ करोड़ (रजत)
सरिता अधाना (पैरा तीरंदाजी)
पूजा, धर्मबीर, रिंकू, प्रमोद, योगेश कथुनिया, रामपाल और मोनू घनघस।
इन्हें 7.5 लाख -
पैरा लॉन बॉल खिलाड़ी अंजू बाला
एथलेटिक्स खिलाड़ी जसबीर
कैनोइंग खिलाड़ी जयदीप
इन खिलाड़ियों की राशि को जल्द मंजूरी
हालांकि, अभी एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रणव सूरमा, रमन शर्मा, सुमित और तरुण ढिल्लों को भी स्वर्ण पदक जीतने पर 3-3 करोड़ रुपये मिलने हैं, जिनकी राशि को मंजूरी नहीं मिली है। खेल विभाग के मुताबिक इन खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि आने वाले दिनों में जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
आरती राव ने कहा, खिलाड़ी देश का गौरव, सीएम को धन्यवाद
मंत्री आरती राव ने कहा कि हमारे पैरा-एथलीटों ने हरियाणा और देश को बहुत गौरवान्वित किया है। उन्हें बिना देरी के सम्मानित कर पुरस्कृत करना हमारा कर्तव्य है। मैं सीएम को तत्काल कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद देती हूं। राज्य सरकार पैरा-स्पोर्ट्स के लिए एक सहायक वातावरण बनाने के लिए समर्पित है।