फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Special Sunday immunization campaign was a failure, with only 20% of sessions conducted, raising concerns among staff.

Chandigarh-Haryana News: स्पेशल संडे इम्यूनाइजेशन अभियान रहा फीका, 20 फीसदी सत्र ही हुए, कर्मचारियों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
चंडीगढ़। 14 दिसंबर 2025 रविवार को हरियाणा में आयोजित स्पेशल संडे इम्यूनाइजेशन अभियान अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका है। सुबह 9:30 बजे तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में 311 सत्र नियोजित थे लेकिन इनमें से केवल 63 सत्र (20 फीसदी) ही आयोजित हो पाए। पूरे प्रदेश में कुल 31 लाभार्थियों का ही टीकाकरण हो सका जबकि प्रति सत्र औसत टीकाकरण 0.5 रहा जो चिंता का विषय है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से जारी जिलावार आंकड़ों में करनाल (67 फीसदी), जींद (55), रेवाड़ी (45), सिरसा (38) और पानीपत (33) में सत्र का आयोजन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। वहीं, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और सोनीपत में सीमित प्रगति दर्ज की गई है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब भिवानी, झज्जर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकूला, रोहतक और यमुनानगर में एक भी सत्र आयोजित नहीं हो सका। नूंह में सत्र न लगने के बावजूद 4 टीकाकरण दर्ज किए गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने यह प्रयोग शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कवर करने के लिए किया था लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश अभिभावक पारिवारिक या निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। परिणामस्वरूप, कई टीकाकरण केंद्रों पर कर्मचारी पूरे दिन लाभार्थियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य और प्रवक्ता संदीप कुंडू ने इसे विभाग का अव्यावहारिक निर्णय बताया है। महासचिव सहदेव आर्य ने कहा कि रविवार को टीकाकरण के आदेश कर्मचारियों के लिए अघोषित शोषण हैं और सप्ताह के कार्य दिवसों में ही ऐसे शिविर लगाए जाने चाहिए।



एसोसिएशन ने मानव संसाधन की भारी कमी, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एमपीएचडब्ल्यू) के सैकड़ों खाली पद, कर्मचारियों पर बढ़ते मानसिक दबाव और जीपीएस कैमरे से फोटो भेजने के आदेशों का भी विरोध किया है। कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया कि बिना संसाधन उपलब्ध कराए गए ऐसे फरमान स्वीकार्य नहीं हैं और जल्द ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed