फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Solution camps organized in all municipal bodies in Haryana

Haryana: निकायों में लगे समाधान शिविर, फतेहाबाद में रो पड़ी महिला... यमुनानगर में देरी से पहुंचे अधिकारी

Tue, 22 Oct 2024 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:37 AM IST
सार

समाधान शिविर एक महीने तक जारी रहेंगे। इसके लिए जल्द ही मुख्य सचिव द्वारा एक और बैठक कर पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई है। यह आदेश सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिए थे।

विज्ञापन
Solution camps organized in all municipal bodies in Haryana
करनाल में लगा समाधान शिविर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सभी नगर निकायों में आज समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। सुबह 9 से 11 बजे तक सभी अधिकारी कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का समाधान होगा। समाधान शिविर एक महीने तक जारी रहेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


करनाल के नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर नीरज कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी। वहीं फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में समाधान शिविर में डीएमसी संजय बिश्नोई और जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा और नगर परिषद अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




झज्जर नगर परिषद में समाधान शिविर में चेयरमैन और जिला नगर आयुक्त माैजूद रहे, लेकिन कोई शिकायत लेकर नहीं आया। फतेहाबाद समाधान शिविर में एक महिला लक्ष्मी देवी रो पड़ी। उन्होंने बताया कि वे आय कम करवाने के लिए चक्कर काट रही हैं, लेकिन सुनवाई नही हो रही।



वहीं यमुनानगर में पहले दिन समाधान शिविर में 15 मिनट अधिकारी देरी से पहुंचे। निगम कार्यालय में 20 मिनट देरी से शिविर शुरू हुआ। शिविर में प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतें आई। आरोप लगाए गए कि प्लॉट के मालिक से लेकर आकार बदल दिए गए।

 

सीएम के विस क्षेत्र लाडवा में छह-सात लोग ही पहुंचे

कुरुक्षेत्र में भी समाधान शिविर लगाए गए। थानेसर नगर परिषद में ही जहां दर्जनों लोग विभिन्न शिकायतें लेकर पहुंचे तो वहीं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र लाडवा में महज 6-7 लोग ही नगर पालिका में शिकायत लेकर पहुंचे। हालांकि अधिकतर शिकायतें सामान्य ही रही तो वहीं कईं शिकायतों को निपटान के लिए रख लिया गया तो संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। लोगों ने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत भी किया और कहा कि दो घंटे तक हर रोज इसी तरह लोगों की शिकायतें सुनी जानी चाहिए।

समाधान शिविर: अफसर समय से नहीं पहुंचे, लोग बोले-यह टालमटोल शिविर
अंबाला सिटी निगम में अफसर समाधान शिविर को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दिए। शिविर के पहले ही दिन अफसर देरी से आए। इसके साथ ही कुछ शिकायतकर्ता समय से पहले ही पहुंच गए थे। इसके बाद साढ़े 9 बजे कमिश्नर आए तो शिविर को लेकर व्यवस्थाएं बनवाईं। इसके बाद समाधान शिविर शुरू हो सका। शिविर में अधिकतर अनअप्रूव्ड क्षेत्र, प्रॉपर्टी टैक्स में कमियों, एनडीसी आदि समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम की बैठक बुलाएंगे तब प्रस्ताव पास कर चंडीगढ़ प्रस्ताव भेजेंगे। निगम कमिश्नर आरके सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे में लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। हालांकि मौके पर समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। अधिकांश  लोगों में समाधान शिविर को लेकर नाराजगी दिखाई दी। लोगों कहना था कि वह डेढ़ से दो साल से चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना था कि यह टालमटोल शिविर है।

समाधान शिविर के पहले दिन निगम आयुक्त ने सुनीं समस्याएं 
हिसार नगर निगम में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। शिविर में निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे। 
शिविर सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। इस दौरान लोग प्रॉपर्टी टैक्स सहित निगम से संबंधित अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे। शिविर में पहुंचे कुछ लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ तो कुछ को निराश होकर लौटना पड़ा। 11:00 बजते ही शिविर में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार इस समाधान शिविर का आयोजन अगले एक माह तक किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed