फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   seven new women police station in haryana

Chandigarh-Haryana News: पुलिस में महिलाओं की हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ेगी, सात नए महिला थाने बनेंगे

विज्ञापन
-छह हजार पदों के लिए जल्द निकलेगी भर्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस विभाग में अब महिला बल की हिस्सेदारी 15 से बढ़ाकर 25 फीसदी की जाएगी। इसके लिए जल्द 6,000 पदों पर नई भर्ती भी होगी। इनमें भी 1,250 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है। शुक्रवार को गृह विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सात नए महिला पुलिस थाने भी बनाए जाएंगे। वर्तमान में 33 महिला पुलिस थाने हैं। महिला हेल्प डेस्क व फील्ड में बढ़ी तैनाती ने महिलाओं की पुलिस तक पहुंच को और आसान बनाया है। इससे शिकायतों के निपटान में तेजी आई है।

------------------
सुविधाओं के लिए 150 करोड़ मंजूर
गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस करने के लिए पहले चरण में 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। फॉरेंसिक विज्ञान सेवाओं को मजबूत करने के लिए 68.70 करोड़ से उपकरण खरीदे जा रहे हैं। 17 नई मोबाइल फॉरेंसिक साइंस यूनिट्स की मंजूरी भी मिल चुकी है। एनडीपीएस मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए हिसार, अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत और सिरसा सहित अन्य जिलों में आठ विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए हैं। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में केंद्रीय एनडीपीएस मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है, जो जिलों के बीच रियल-टाइम समन्वय और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed