फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   September 25 will be an important day in Haryana

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 25 सितंबर का दिन होगा अहम

विज्ञापन
हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना करेगी लॉन्च, इनेलो करेगा रोहतक में रैली, जजपा 112 कार्यक्रमों के जरिये चौधरी देवीलाल की जयंती मनाएगी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कर सकती है घोषणा
विज्ञापन








अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। 25 सितंबर का दिन हरियाणा के लिए काफी अहम होने वाला है। इस दिन कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे जिस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी रहेगी। भाजपा की हरियाणा सरकार 25 सितंबर को अपनी सबसे महत्वाकांक्षी योजना लॉन्च करेगी। इससे संबंधित कार्यक्रम राज्य के सभी 22 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। कई जिलों में ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, दूसरी तरफ इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) जाटलैंड रोहतक में सम्मान रैली आयोजित करने जा रहा है। इस रैली पर सभी की नजर बनी हुई है। रैली में कौन-कौन शामिल होगा इसे लेकर सभी में उत्सुकता बनी हुई है। उधर, जजपा भी चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती को प्रदेशभर में मनाएगी। पूरे प्रदेश में 112 कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, यह भी चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस 25 सितंबर को ही अपने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन








लाडो लक्ष्मी योजना के लिए एप से कराना होगा रजिस्ट्रेशन



हरियाणा की लाखों महिलाओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। खाते में 2100 रुपये आने वाली योजना 25 सितंबर पंचकूला से लॉन्च होने वाली है। इस योजना का मकसद महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इसके तहत पात्र महिला को हर महीने 2100 रुपये की मदद दी जाएगी। एक नवंबर से महिलाओं को पैसे मिलना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता



महिला की उम्र 23 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।



एक लाख प्रति वर्ष तक की आय वाले परिवार की महिलाएं।

कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा का निवासी होना जरूरी।

अगर विवाहित है तो पति का 15 साल से हरियाणा का नागरिक होना जरूरी है।

तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की कैंसर पीड़ित महिला।

दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिला ।



जरूरी दस्तावेज





परिवार पहचान पत्र

हरियाणा का 15 साल से ज्यादा का आवास प्रमाण पत्र



हरियाणा का आधार कार्ड



आय प्रमाण पत्र



महिला विवाहित है तो ससुराल के सभी सदस्यों का आधार कार्ड

बिजली बिल का कनेक्शन नंबर

यदि कोई कौशल रोजगार में है तो उसका नंबर

रजिस्टर्ड वाहनों का विवरण

महिला के नाम पर रजिस्टर बैंक खाता विवरण





इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ



वृद्धावस्था सम्मान भत्ता

विधवा व निराश्रित महिला के लिए वित्तीय सहायता

दिव्यांग पेंशन

लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना

कश्मीरी विस्थापित परिवार के लिए वित्तीय सहायता

बौना भत्ता

तेजाब पीड़ित महिला को वित्तीय सहायता

अविवाहित महिला को वित्तीय सहायता

पदम पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना

हरियाणा सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य कोई योजना



सरकार की आगे की योजना



हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना चार चरणों में लागू करेगी। पहले चरण में एक लाख वार्षिक आय वाली महिलाएं, दूसरे चरण में एक लाख 40 हजार वार्षिक आय वाली महिलाएं, तीसरे चरण में एक लाख 80 हजार वार्षिक आय वाली महिलाएं और चौथे चरण में तीन लाख वार्षिक आय वाली महिलाओं को 2100 रुपये देने की योजना है।






कांग्रेस आज घोषित कर सकती है प्रधान और नेता प्रतिपक्ष



कांग्रेस 25 सितंबर को ही प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। अध्यक्ष पद के लिए राव नरेंद्र और नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम की चर्चा जोरों पर है। कांग्रेस इस बार अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ी जाति के राव नरेंद्र सिंह पर दांव लगाना चाहती है। हरियाणा की अहीरवाल बेल्ट कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी रही है। बीते 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यादव बहुल इलाके में 11 में से 10 सीटें हार गई थी। इसका फायदा भाजपा को सीधे तौर पर मिला। कांग्रेस के पास राव इंद्रजीत के नाम का कोई विकल्प भी नहीं है। हुड्डा ने राव दान सिंह को आगे बढ़ाने की काेशिश की थी कि मगर जांच एजेंसी के शिकंजे में फंसने के कारण पार्टी ने उनके नाम पर कोई हामी नहीं भरी। ऐसे में राव नरेंद्र पार्टी के लिए मजबूत चेहरा हो सकते हैं। दूसरा, राव नरेंद्र पार्टी के कभी किसी गुट से नहीं जुड़े रहे हैं। कांग्रेस को ऐसा ही नेता चाहिए जो किसी गुट से न जुड़ा रहा हो। ओबीसी चेहरा होने के कारण वे राहुल गांधी के सामाजिक समीकरण में पूरी तरह से फिट भी बैठते हैं। वहीं, जाट बिरादरी में मजबूत पकड़ होने के कारण पार्टी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनना चाहती है। पार्टी में उनके अलावा कोई दूसरा मजबूत विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed