{"_id":"689758a2890cff1b2d00faae","slug":"se-can-give-additional-charge-of-two-months-to-je-ca-or-equivalent-officer-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-786163-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जेई, सीए या समकक्ष अधिकारी को दो माह का अतिरिक्त चार्ज दे सकेंगे एसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जेई, सीए या समकक्ष अधिकारी को दो माह का अतिरिक्त चार्ज दे सकेंगे एसई
विज्ञापन
यह चार्ज तकनीकी या क्लेरिकल हो सकता, इससे पूर्व उच्चाधिकारियों को स्पष्ट कारण भी बताना होगा
बिजली विभाग में फील्ड स्तर पर काम में तेजी लेकर आने को लेकर फैसला
चंडीगढ़। बिजली विभाग में फील्ड स्तर पर काम में तेजी लाने के लिए नया फॉर्मूला लागू किया गया है। इस संबंध में जारी विभागीय आदेश के तहत विभाग में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, ऑपरेशन्स (अधीक्षण अभियंता) अपने स्तर पर जूनियर इंजीनियर (जेई), चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को दो माह के लिए किसी भी तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इस आदेश की कॉपी विभाग के सभी संबंधित निदेशकों और मुख्य इंजीनियरों को भेज दी गई है ताकि तुरंत प्रभाव से कार्रवाई हो सके।
आदेश के अनुसार एसई को जेई और सीए के अलावा विभाग में तैयार इनके समकक्ष या नीचे रैंक के अधिकारी को भी जिम्मेदारी सौंपने का अधिकार मिल गया है। हालांकि, यह जिम्मेदारी सौंपने से पूर्व विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को इसका स्पष्ट कारण भी देना जरूरी होगा।
बिजली विभाग में फील्ड अधिकारियों की कमी के कारण काम बाधित हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों के काम प्रभावित हो रहे हैं जहां नए कनेक्शन पास करना, बिल भुगतान में सुधार और अन्य तरह की समस्याएं शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही अधिकारी को कई गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 81,92,187 बिजली कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। इनमें 64,21,708 कनेक्शन (78.39%) घरेलू उपभोक्ताओं के नाम पर हैं। वहीं, 8,95,551 गैर घरेलू 1,09,686 औद्योगिक और 7,03,590 कृषि उपभोक्ता हैं। इस आधार पर बिजली निगमों में मैनपॉवर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कुल 40,294 पद स्वीकृत हैं लेकिन इनमें से 21,575 पद ही भरे गए हैं। दोनों निगमों में अभी 18,769 पद खाली पड़े हैं।