फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Schools will have to submit details of admissions under Chirag scheme by 23rd

Chandigarh-Haryana News: विद्यालयों को चिराग योजना के तहत दाखिलों का ब्योरा 23 तक देना होगा

विज्ञापन
माैलिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला माैलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में चिराग योजना के तहत फीस प्रतिपूर्ति पाने वाले 1108 विद्यालयों को दाखिलों का ब्योरा देना होगा। शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए 6वीं से 12वीं तक सहमति प्राप्त निजी विद्यालयों को 23 मई तक विभागीय वेबसाइट और एमआईएस (मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से ब्योरा देना होगा।

माैलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला माैलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार चिराग योजना के तहत विद्यालयों को 13 मार्च से 30 मार्च तक दाखिलों के लिए आवेदन मांगने के आदेश दिए गए थे। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश थे। अब संबंधित विद्यालयों में दशाई गईं सीटों के मुताबिक हुए दाखिलों का पूरा ब्योरा निदेशालय ने मांगा है। योजना के तहत विद्यालयों ने 6वीं कक्षा में 7340, 7वीं में 7146, 8वीं में 7186 सीटें दर्शाईं थीं। इसके साथ ही 9वीं में 7168, 10वीं में 6863, 11वीं में 5829 और 12वीं कक्षा में 5723 सीटें दर्शाईं थीं। 6वीं से 12वीं तक कुल दर्शाई गईं 47,255 सीटों पर हुए दाखिलों का ब्योरा विद्यालयों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed