{"_id":"68b75efa2d6b096937088058","slug":"schedule-of-half-yearly-examinations-from-class-4th-to-12th-releasedschedule-of-half-yearly-examinations-from-class-4th-to-12th-released-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-807781-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: चौथी से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: चौथी से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग ने चौथी से 12वीं कक्षा तक की छमाही परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेंगी। शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार 53 विषयों की परीक्षा कराई जाएगी।
कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होंगी जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक चलेंगी। कक्षा 11वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी इसी अवधि में होंगी।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी निर्देशानुसार परीक्षाओं के बाद अंकों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रधानाचार्यों की होगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता निर्धारित की जाए। यह कदम छात्रों की पढ़ाई का आकलन करने और शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।