{"_id":"691a275e127d892ac204838e","slug":"schedule-of-cultural-programmes-to-be-held-at-the-ghats-till-december-5-released-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-872794-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 5 दिसंबर तक घाटों पर होने वाले सांस्कृतिकों कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 5 दिसंबर तक घाटों पर होने वाले सांस्कृतिकों कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक लेकर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र (एनजेडसीसी) की तरफ से 6 प्रदेशों के कलाकार पहुंच चुके है। महोत्सव में 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के घाटों पर एनजेडसीसी के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए चार बैचों में महोत्सव के शेड्यूल को बांटा गया है ताकि पर्यटकों का लगातार मनोरंजन किया जा सके।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला के अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर से 24 नवंबर तक 101 कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश के 15 कलाकार लुड्डी व गिद्दा, राजस्थान के 11 कलाकार कालबेलिया, लांगा गायन व भवई नृत्य, जम्मू-कश्मीर के 15 कलाकार डोगरी, जागरना, पंजाब के 15 कलाकार भांगड़ा, जिंदवा और झूमर व उत्तराखंड के 15 कलाकार छपेली, गसीयारी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 13 कलाकार मानरा नृत्य व अवध की होली प्रस्तुत करेंगे तथा पंजाब से बाजीगर ग्रुप और राजस्थान के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी तरह आगे भी पंजाब हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के कलाकार आगामी बैच में प्रस्तुतियां देंगे। चौथा बैच 1 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रकार चारों बैचों में लगभग 450 कलाकार अपनी सांस्कृतिक विधाओं से पर्यटकों के मन को लुभाने का काम करेंगे।