फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Satish Kumar Saini appointed Chairman of the Haryana Public Service Commission

हरियाणा लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष: इन्हें मिली जिम्मेवारी, इतिहास के रह चुके हैं शिक्षक

Thu, 29 Oct 2026 01:55 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 01:55 PM IST
सार

सतीश कुमार सैनी हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने हैं। सैनी साल 2011 में हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) में चयनित हुए थे।

विज्ञापन
Satish Kumar Saini appointed Chairman of the Haryana Public Service Commission
सतीश कुमार सैनी बने एचपीएससी के चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में सतीश कुमार सैनी ने शपथ ली है। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। सोनीपत के बजीरपुरा निवासी सतीश सैनी को आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन


इतिहास के रह चुके हैं शिक्षक
इससे पहले वह हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। सतीश कुमार सैनी वर्ष 2011 में हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) में चयनित हुए थे। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के रूप में इतिहास पढ़ाते थे। 
विज्ञापन


वर्ष 2022 में उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनाती मिली थी। आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्य करने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। इसके बाद उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अब उनके नेतृत्व में आयोग की भर्ती और चयन संबंधी प्रक्रियाओं के संचालन की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed