{"_id":"690a25cdb5fb64353d05ada6","slug":"sampat-singh-will-join-inld-today-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-862630-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आज संपत सिंह इनेलो में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आज संपत सिंह इनेलो में होंगे शामिल
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़कर फिर से इनेलो में आज वापसी करेंगे संपत सिंह
चंडीगढ़। कांग्रेस को छोड़ने वाले प्रो. संपत सिंह बुधवार को इनेलो में शामिल होंगे। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला की मौजूदगी में पूर्व मंत्री पार्टी में शामिल होंगे। इस बीच संपत सिंह के समर्थक और उनके बेटे गाैरव सिंह भी इनेलो की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
रविवार को प्रो. संपत सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की थी। कांग्रेस छोड़ने के तीसरे दिन ही वह इनेलो में शामिल हो जाएंगे। 22 सितंबर को रोहतक में इनेलो ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे देवीलाल की 112वीं जयंती मनाई थी। उस समारोह में संपत सिंह भी देवीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे और तभी से संपत के इनेलो में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर थीं। हालांकि संपत सिंह शुरुआत में इन चर्चाओं का खंडन करते रहे। मगर रविवार को कांग्रेस छोड़ने के एलान के साथ ही तय हो गया था कि संपत सिंह अब इनेलो में शामिल होंगे। चंडीगढ़ में बुधवार को संपत सिंह इनेलो की सदस्यता ग्रहण करेंगे।