फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sale of mustard, gram and wheat seeds begins, verification by Sarpanch and Numberdar required, Agriculture News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: सरसों, चना और गेहूं के बीज के लिए सरपंच-नंबरदार का सत्यापन जरूरी

विज्ञापन
-हरियाणा बीज विकास निगम ने बिक्री सेंटरों पर बीज भेजा, की बिक्री शुरू, बिक्री शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा बीज विकास निगम की तरफ से तैयार उपचारित बीज की बिक्री होने लगी है। प्रदेश के 80 क्रय केंद्रों पर सब्सिडी पर बीज बिक्री का कार्य हो रहा है। बिक्री केंद्रों पर चना, सरसों और गेहूं का उपचारित बीज उपलब्ध है। चना और गेहूं के बीज पर सब्सिडी है। बीज पाने के लिए सरपंच-नंबरदार का सत्यापन अनिवार्य है।
निगम के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में 2.70 लाख क्विंटल गेहूं का बीज तैयार कराया गया है। बिक्री केंद्रों करीब 60 हजार क्विंटल गेहूं के बीज की बिक्री हो चुकी है और 40 किग्रा की पैकिंग में गेहूं का बीज है। 430 रुपये के अनुदान के साथ कुल 1200 रुपये प्रति बोरी (40 किग्रा) के हिसाब से गेहूं का बीज उपलब्ध है। चने की बात करें तो 2200 क्विंटल बीज तैयार कराया गया है और 320 क्विंटल बीज की बिक्री भी हो चुकी है। चने के बीज को 16 किग्रा के बैग में पैक किया जाता है। प्रति बैग 960 रुपये सब्सिडी के साथ चने का बीज उपलब्ध है। सरसों का बीज 2 किग्रा की पैकिंग में उपलब्ध है। 2 किग्रा सरसों का बीज 250 रुपये में उपलब्ध है। निगम की तरफ से 1983 क्विंटल बीज तैयार कराया गया है जिसमें से सरसों के बीज की 700 क्विंटल की बिक्री हो चुकी है। निगम के निदेशक राजनारायण काैशिक इसकी स्वयं निगरानी रख रहे हैं और अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि किसानों को योजना का लाभ पाने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन


बीज खरीदने के लिए आधार कार्ड भी साथ ले जाना होगा
बीज खरीदने के लिए खरीद केंद्रों पर पहुंचकर आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके अलावा किसान उसी जिले का होना चाहिए। सरपंच या नंबरदार की तरफ से आधार कार्ड की फोटो काॅपी पर बीज लेने के लिए सत्यापन कराना होगा। हरियाणा बीज विकास निगम की तरफ से बिक्री केंद्रों पर यदि कर्मचारी चाहें तो मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed