फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Saini reached Gandhinagar, met the family of former CM Vijay Rupani, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: सैनी पहुंचे गांधीनगर, पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिजनों से मिले

विज्ञापन
कहा-विजय रूपाणी का पूरा जीवन सादगी से भरा हुआ था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवारजनों का ढांढस बंधाया। सैनी ने कहा-विजय रूपाणी का एक लंबा राजनीतिक सफर रहा है। उनका जीवन सादगी भरा रहा। वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे। हम लगातार उनके संपर्क में थे। मुलाकात होती रहती थी। उनके निधन से परिवार, गुजरात की जनता और देश में लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा-अहमदाबाद का विमान हादसा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने इस घटनाक्रम में सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed