फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sachin Pilot Indian government should tell why the US President is announcing ceasefire

भारत सरकार बताए-युद्धविराम की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति क्यों कर रहे: पायलट

विज्ञापन
बोले- ट्रंप ने 8 बार कहा कि भारत को व्यापार का डर, लोभ या दबाव दिखाकर युद्धविराम कराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सचिन पायलट ने चंडीगढ़ में केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8 बार बोला कि भारत को व्यापार का डर, लोभ या दबाव दिखाकर पाकिस्तान के साथ युद्धविराम कराया गया है। भारत सरकार को जवाब देना चाहिए कि युद्धविराम की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति क्यों कर रहे हैं और देश से बढ़कर कौन सा व्यापार है। वह भारतीय सेना और वीर सैनिकों के परिवार के समर्थन में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से सेक्टर-9 स्थित दफ्तर में आयोजित जय हिंद सभा में बोल रहे थे।
सचिन पायलट ने कहा कि पाकिस्तान ने चीन के समर्थन के साथ भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराई। पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में था। अमेरिकी राष्ट्रपति या विदेश मंत्री ने एक बार भी आतंकवाद शब्द का जिक्र भी नहीं किया। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा भारत के साथ पाकिस्तान को एक पलड़े में कभी नहीं तौला गया। ये भारत का अपमान है। भारत के समर्थन में उसके मित्र देश भी आगे नहीं आए, जो सरकार की कूटनीतिक विफलता है। पायलट ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरा विपक्ष एकजुट होकर देश की सेना और सरकार को समर्थन देते हुए साथ खड़ा रहा। जय हिंद कार्यक्रम हमारी सेना और बहादुर सैनिकों के परिवारों के समर्थन और उनको धन्यवाद देने के लिए ही आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

विशेष सत्र बुलाकर आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुटता का संदेश दे सरकार: दीपेंद्र
इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने देश के सशस्त्र बलों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जिसे सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर एक स्वर में पारित किया। उन्होंने कहा कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरे देश को एकजुटता का संदेश देना चाहिए। देश में नेता सेना पर अशोभनीय बयान दे रहे हैं। भाजपा हर बार विपक्ष पर अंगुली उठाती है, उसे अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा के प्रोटोकाल व अशोक अरोड़ा वाली घटना पर आंदोलन की चेतावनी
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने जिनके सुहाग उजाड़ दिए, उनके सम्मान को भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपने शब्दों से उजाड़ने का काम किया है। राज्य महिला आयोग ने अब तक इन बयानों का कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया? हुड्डा ने कहा कि विधायक अशोक अरोड़ा के साथ पिछले दिनों होने वाली घटना और उनके खुद के प्रोटोकाल में अधिकारियों की मनमानी गलत है। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि तीन दिन में दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसके लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे।


तिरंगा यात्रा और जयहिंद यात्रा एक साथ करने का सुझाव मेरा था: दीपेंद्र
सचिन पायलट से एक सवाल पूछा गया कि क्या तिरंगा यात्रा और जयहिंद यात्रा एक हो सकती है। इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने तिरंगा यात्रा में भी सभी पार्टियों को एकसाथ चलने का सुझाव मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिया था। इस पर सीएम ने सहमति भी जताई थी। सत्ताधारी पार्टी पहल करे, दोनों यात्राएं एक क्यों नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed