फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rupani played an important role in expanding the organization: CM

संगठन विस्तार में रही रूपाणी की अहम भूमिका : सीएम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। गुजरात के पूर्व सीएम व पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी के आकस्मिक निधन पर चंडीगढ़ स्थित आंबेडकर भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ाैली समेत अन्य लोगों ने शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

कहा कि उनका संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सेवा-भाव के आदर्शों के अनुरूप समर्पित रहा। उनके निधन से देश ने एक जन नेता खो दिया है।
सीएम ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के लिए उन्होंने समय-समय पर मार्गदर्शन किया। वे कई बार हरियाणा आए और कार्यकर्ताओं को अनुशासन और सेवा की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed