फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Roadways employees put forward many demands including increase in grade pay

Chandigarh-Haryana News: रोडवेज कर्मियों ने ग्रेड पे बढ़ाने समेत कई मांगें रखीं

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के पदाधिकारियों की सोमवार को चंडीगढ़ में राज्य परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई। इसमें संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को उठाया। अधिकारियों ने कहा कि संबंधित मांगों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित नए सचिवालय में राज्य परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्य प्रकाश, महानिदेशक सुजान सिंह के साथ कर्मचारी नेताओं की वार्ता हुई। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला के नेतृत्व में संगठन में कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा नोहरा, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार, प्रदेश मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित महराणा ने चालक-परिचालकों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग रखी। अधिकारियों ने नॉमिनल कमेटी में मामला भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को 8 घंटे की ड्यूटी के उपरांत ओवर टाइम देने पर सहमति के मामले में सरकार को पत्र भेजने पर सहमति बनी। रोडवेज कर्मचारियों केे रात्रि ठहराव का भुगतान करने की मांग रखी। अर्जित अवकाश में कटौती के प्रकरण में संशोधन के मामला पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के पास यह प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है।
इसके अलावा 2002 वाले चालकों को पक्का मानकर पुरानी पेंशन पॉलिसी में सम्मिलित करने का मामला भी उठाया गया। सभी रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने, कर्मशाला का रात्रि भत्ता व बकाया बोनस देने, जितने भी पदोन्नति के पद रिक्त हैं उन्हें भरने की मांग रखी।

कर्मचारियों का वर्दी-जूता भत्ता व वर्दी धुलाई भता पुलिस कर्मचारियों की तर्ज पर देने का मामला भी उठा। टीवीएफ (टिकट वेरीफायर) कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि जल्द देने और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द कर आपसी स्थानांतरण करने के मामले भी सरकार के पास भेजने की सहमति बनी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed