फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Road construction projects worth ₹1,500 crore stalled in Haryana

हरियाणा में अटके 1500 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य: ठेकेदारों की सरकार से मांग, 31 मार्च तक दी जाए एक्सटेंशन

Tue, 13 Oct 2026 02:15 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 02:15 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों ने सैनी सरकार से 31 मार्च 2027 तक लंबित सड़क निर्माण कार्यों के लिए  एक्सटेंशन मांगी है। राज्य में 1500 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य अटके हुए हैं।

विज्ञापन
Road construction projects worth ₹1,500 crore stalled in Haryana
पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों की बैठक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की मंगलवार को निर्माण सदन में हुई बैठक में सड़क निर्माण के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सरकार से 31 मार्च तक एक्सटेंशन देने की मांग की गई। एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन ने कहा कि सरकार ठेकेदारों को पहले 30 जून तक और फिर  30 सितंबर तक आगे भी एक्सटेंशन दे चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में ठेकेदारों के काम अभी तक अधूरे पड़े हैं  जिनकी वैल्यू 1500 करोड़ आंकी गई है ।

विज्ञापन


चेयरमैन अशोक जैन, प्रधान जय भगवान और वाइस प्रेसिडेंट मनोज चहल ने कहा कि ग्लोबल सप्लाई चेन में बाधा आने के कारण निर्माण सामग्री की उपलब्धता प्रभावित हुई थी, जिससे सड़क निर्माण कार्यों में देरी शुरू हुई। अभी भी जरूरी सामग्री की उपलब्धता कम है और उसकी कीमतें पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में ठेकेदारों के लिए निर्धारित समय में काम पूरा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एकमुश्त 31 मार्च 2027 तक एक्सटेंशन नहीं देती, तो ठेकेदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके अनुसार, ठेकेदारों की पूंजी फंसने और नुकसान बढ़ने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ठेकेदारों को राहत दी जाए, ताकि लंबित सड़क निर्माण कार्य पूरे किए जा सकें। संस्था ने बिटूमीन की इम्पोर्ट की तारीख भी आगे बढ़ाई जाने की मांग की  या फिर उन्होंने सरकार को बिटूमीन का प्रबंध स्वयं करना चाहिए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed