फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   RLD enters the state, Jagjit Sangwan from Congress appointed as state president.

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में आरएलडी की एंट्री, कांग्रेस से गए जगजीत सांगवान प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
चंडीगढ़। एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की हरियाणा में एंट्री हो गई है। रविवार को पार्टी का विस्तार करते हुए आरएलडी के मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने चरखी दादरी से पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जगजीत सिंह साल 2000 में विधायक थे। अभी 12 अप्रैल 2025 को कांग्रेस छोड़कर आरएलडी में चले गए। अब पार्टी अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन करेगी। चंडीगढ़ सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री (विज्ञान एवं प्राैद्योगिकी) अनिल कुमार, पार्टी महासचिव लोकसभा सदस्य चंदन चौहान, पूर्व विधायक जगजीत सिंह सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे। अनिल कुमार ने बताया कि आरएलडी हरियाणा के बाद पंजाब में प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने जा रही है। पार्टी स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलेगी। वहीं, त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आगामी पंजाब चुनाव में पार्टी उतरने को तैयार है। किसानों के आंदोलन पर कहा कि एनडीए की सरकार में किसानों के लिए बहुत सारे काम हुए हैं। किसानों की मांगें, दिक्कत और परेशानियां पर केंद्र सरकार के सामने रखेंगे और उनकी समस्याओं को हल करवाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed