फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Revised schedule for UG admissions released; online applications to be accepted until July 12.

Chandigarh-Haryana News: यूजी दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी, 12 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
21 जुलाई को आएगी पहली मेरिट सूची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब छात्र दाखिले के लिए 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहली मेरिट सूची 21 जुलाई को और दूसरी मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद भी खाली सीटों के लिए अगस्त में फिजिकल काउंसलिंग का अवसर मिलेगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीकरण 12 जुलाई तक होगा। आवेदन पत्र में ओटीपी आधारित संशोधन 13 जुलाई तक किया जा सकेगा। कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों का निपटारा 18 जुलाई तक किया जाएगा। यदि किसी आवेदन में कोई कमी या आपत्ति होगी तो उसकी सूची 14 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद 20 जुलाई को मेरिट सूची के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी। 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। 23 से 27 जुलाई तक प्रथम काउंसलिंग के तहत फीस जमा करने का माैका मिलेगा।
विज्ञापन

28 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। 30 जुलाई से 3 अगस्त तक फीस जमा करने का माैका मिलेगा। तीसरे चरण में चार अगस्त को खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग होगी। 5 अगस्त को ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा ताकि नए विद्यार्थी पंजीकरण और आवेदन में संशोधन कर सकें। 6 से 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ शेष सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article