{"_id":"684dbff0a041bc431c0e1e01","slug":"revised-result-of-group-c-released-1699-new-candidates-selected-781-out-haryana-news-naukri-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1060-737470-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ग्रुप सी का संशोधित परिणाम जारी, 1699 नए अभ्यर्थियों का चयन, 781 बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ग्रुप सी का संशोधित परिणाम जारी, 1699 नए अभ्यर्थियों का चयन, 781 बाहर
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर जारी हुआ संशोधित परिणाम, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रों को अवैध माने जाने पर हाईकोर्ट पहुंचे थे युवा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को ग्रुप सी की विभिन्न कैटेगिरी का संशोधित परिणाम जारी कर दिया। संशोधित परिणाम में करीब 1699 से ज्यादा नए अभ्यर्थियों का चयन हुआ है और 781 नौकरी पा चुके लोग अब बाहर हो गए हैं। अब इन लोगों की नौकरी पर खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा कई अभ्यर्थियों की कैटेगिरी भी बदल गई है। फाइनल परिणाम आयोग की वेबसाइट पर शनिवार सुबह चार बजे अपलोड किया गया।
बीते साल अक्तूबर में ग्रुप सी का परिणाम घोषित किया गया था। इस परिणाम को कई अभ्यार्थियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। इसमें अधिकतर वे अभ्यर्थी थे, जिनके आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। दरअसल, भर्ती विज्ञापन में एक अप्रैल 2023 से पहले के पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रों को अवैध मान लिया गया था। इस पर कई युवा हाईकोर्ट पहुंचे और परिणाम को चुनौती दी। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि हरियाणा सरकार के पास परिवार पहचान पत्र का पूरा डेटा मौजूद है। उससे उनकी जाति की पुष्टि आसानी से की जा सकती थी, लेकिन सरकार व आयोग ने ऐसा न करके उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी, जो गलत है।
हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग को निर्देश दिया कि पुराने प्रमाणपत्र के आधार पर जिन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द हुई थी, उनकी जाति की पुष्टि परिवार पहचान पत्र से की जाए और संशोधित परिणाम जारी किया। आयोग ने जो संशोधित परिणाम जारी किया है, उनमें पटवारी, जेई, क्लर्क, कॉन्स्टेबल (पुरुष एवं महिला) व अन्य कैटेगिरी के परिणाम हैं। संशोधित परिणाम ग्रुप एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ, दस, 14, 15, 18, 39, 40, 41, 42, 45, 49ए, 54, 56, 57, 62, 63 का जारी किया गया है।