फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Report of contract employees of electricity department sought by 4 September

Chandigarh-Haryana News: बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की 4 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से संविदा पर तैनात कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के तहत जानकारी मांगी है। इसके लिए एक सितंबर को सभी अधीक्षण अभियंताओं, मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों (सीएओ) और आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को पत्र जारी किया गया है।




पत्र के मुताबिक 20 अगस्त को भेजे गए प्रारूप के अनुसार कर्मचारियों का डाटा 22 अगस्त तक भेजा जाना था लेकिन अभी तक कई सवालों और आपत्तियों के चलते सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई। अब निर्देश दिए गए हैं कि डीडीओ संबंधित कर्मचारियों का पूरा विवरण आधार कार्ड, पैन कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, परिवार पहचान पत्र, बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज जुटाकर योग्य और अयोग्य कर्मचारियों की सूची तैयार करें।
विज्ञापन



इसके बाद यह सूची संबंधित सर्कल द्वारा संकलित कर 4 सितंबर दोपहर तक निगम मुख्यालय को भेजनी होगी। अधूरी या गलत जानकारी देने पर संबंधित डीडीओ जिम्मेदार माने जाएंगे। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed