फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rashtriya Lok Dal new state president Jagjeet Singh Sangwan in Haryana

Haryana: राष्ट्रीय लोक दल ने नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष, चरखी दादरी के पूर्व विधायक को सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 27 Apr 2025 03:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Apr 2025 03:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने हरियाणा में अपना संगठन मजबूत करने के इरादे से प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्त की है। यह जिम्मेदारी चरखी दादरी के पूर्व विधायक को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
Rashtriya Lok Dal new state president Jagjeet Singh Sangwan in Haryana
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आरएलडी के नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने हरियाणा में अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जगजीत सिंह सांगवान को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया है। जगजीत सिंह सांगवान चरखी दादरी से पूर्व विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं की तरफ से इस संबंध में रविवार को चंडीगढ़ सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता रखी गई थी। प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा में पार्टी विस्तार करने की घोषणा की गई। पार्टी के मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी) अनिल कुमार, पार्टी महासचिव लोकसभा सदस्य चंदन चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के प्रमुख सचिव त्रिलोक त्यागी व बिजनौर से सांसद चंदन चौहान के साथ चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का उद्देश्य हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष को नियुक्त करना था। यह जिम्मेदारी पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान को दी गई है। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हरियाणा में पहले से ही पार्टी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। संगठन को राजनीतिक रूप से मजबूती देने के लिए सांगवान को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने का कारण यह भी है कि भविष्य में हरियाणा में जब भी चुनाव होंगे, चाहे लोकसभा या विधानसभा हो, उसके लिए पार्टी के उम्मीदवारों को मजबूती से उतारा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएलडी चौधरी चरण सिंह की पार्टी है और वो चाहते थे कि समाजिक न्याय की जो लड़ाई है वह कमजोर न पड़े और बस उसी लड़ाई को हम मजबूती से लड़ने का काम कर रहे हैं। उनकी इसी विचारधारा को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी पार्टी के संगठन के लिए अगले महीने पंजाब जाएंगे। इसके बाद भोपाल और अन्य राज्यों में भी पार्टी के संगठन को मजूबत करेंगे। क्योंकि किसी भी चुनाव में उतरने के लिए और किसी भी दल के विचार को जमीन पर उतारने के लिए संगठन होना बहुत जरूरी है। 


पंजाब के किसानों के आंदोलन को लेकर मंत्री अनिल ने कहा कि एनडीए की सरकार में किसानों के लिए बहुत सारे काम हुए हैं। लेकिन अभी भी और काम करने की आवश्यकता है। किसानों की बहुत सारी मांगें, दिक्कत और परेशानियां हैं। किसानों की मांगों और उनकी भावनाओं को केंद्र सरकार के सामने रखेंगे और उनकी समस्याओं को हल करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed