फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rajya Sabha member Karthikeya's statement caused uproar, he gave clarification, political newss, haryana news

Chandigarh-Haryana News: राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय के बयान से मचा हंगामा, दी सफाई

विज्ञापन
कहा-तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया, दीपेंद्र बोले- जो राजनीतिक खेल पर्दे के पीछे चल रहा था, उससे पर्दा हट गया
विज्ञापन


एक इंटरव्यू में कार्तिकेय ने कहा-तीन साल पहले राज्यसभा चुनाव में कुलदीप के साथ किरण चौधरी ने भी दिया था वोट


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तीन साल पहले भाजपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे कार्तिकेय शर्मा के एक इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वह दावा करते दिख रहे हैं कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उस समय कांग्रेस में शामिल कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी ने उन्हें वोट दिया था। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो हरियाणा की राजनीति में हंगामा मच गया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इंटरव्यू की वायरल क्लिप को अपलोड कर कहा- कार्तिकेय शर्मा स्वयं बता रहे हैं कि उन्हें भाजपा के विधायकों के साथ-साथ इनेलो, जजपा और कांग्रेस के दो विधायकों किरण चौधरी व कुलदीप बिश्नोई ने वोट देकर जिताने का काम किया। जो राजनीतिक खेल पर्दे के पीछे चल रहा था, उससे पर्दा हट गया है। सत्यमेव जयते। वहीं, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा- मेरे साक्षात्कार को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का काम किया जा रहा है, जो तथ्यों से परे है। मैंने इंटरव्यू में यह कहा था कि अजय माकन व कांग्रेस का कहना है कि किरण ने मुझे वोट किया है। इस बात की पुष्टि किरण चौधरी कर सकती हैं या फिर कांग्रेस। दीपेंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा-तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के बजाय जनता की भलाई के बारे में सोचें।

दरअसल, भाजपा-जजपा समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- शायद ये अनोखा चुनाव था। सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय ने हमें वोट किया। कांग्रेस से कुलदीप बिश्नोई ने हमें वोट किया। उसके अलावा किरण ने हमें वोट किया। इस बात की पुष्टि तो आप उनसे कर सकते हैं लेकिन एक उम्मीदवार के नाते हमारा दायित्व बनता है कि हम अपना एजेंडा लेकर जाएं कि मैं क्या करूंगा। उस चुनाव में कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हराया था। हालांकि, कांग्रेस को संख्या बल के आधार पर उम्मीद थी कि माकन जीतेंगे लेकिन गुटबाजी की वजह से माकन को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के 31 विधायक थे। इनमें से माकन को 29 वोट मिले थे, जबकि एक वोट अमान्य हो गया था। बाद में पता चल गया था कि कुलदीप बिश्नोई ने क्राॅस वोटिंग की है, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया था। मगर यह पता नहीं चल सका था कि किसका वोट अमान्य हुआ था। हालांकि माकन ने किरण चौधरी पर ही अंगुली उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed